पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खरकड़ी से राजनीतिक नहीं पारिवारिक रिश्ता: डॉ. सूरा

खरकड़ी से राजनीतिक नहीं पारिवारिक रिश्ता: डॉ. सूरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवालाविधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार और जिला परिषद के चेयरमैन डॉ. राजेंद्र सूरा ने कहा कि खरकड़ी गांव से उनका राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ता है। इस पारिवारिक रिश्ते को जिस प्रकार से ग्रामीणों ने निभाया है, उसे मैं कभी भूला नहीं पाऊंगा। सूरा गुरुवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत गांव खरकड़ी में ग्रामीणों से डोर टू डोर रूबरू हो रहे थे। गांव में व्याप्त समस्याओं से डॉ. सूरा को अवगत कराया। डॉ. सूरा ने कहा कि गांव के बुजुर्गों का हाथ हमेशा उनके सिर पर रहा है। आज वे राजनीति के जिस पायदान पर हैं, यह बुजुर्गोे के इसी आशीर्वाद का परिणाम है। डॉ. सूरा ने कहा कि अभी तक हर विधायक ने गांव की अनदेखी की है, जिससे गांव में कोई विकास कार्य नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा में अपनी भागीदारी होगी, तो हम अपने इस खोए हुए हक को छीनकर वापस ले आएंगे।

खरकड़ी गांव में चुनाव प्रचार करते हुए आजाद प्रत्याशी डा.राजेंद्र सूरा।