- Hindi News
- परमाणु ऊर्जा विरोधी प्रदर्शन 19 20 को दिल्ली में
परमाणु ऊर्जा विरोधी प्रदर्शन 19 20 को दिल्ली में
परमाणुऊर्जा विरोधी मोर्चा 19 20 सितंबर को नई दिल्ली में परमाणु ऊर्जा से पर्यावरण को होने वाले घातक नुकसान को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगा। इस दौरान परमाणु ऊर्जा के खतरों को लेकर दो दिन चर्चा भी की जाएगी। यह जानकारी देते हुए परमाणु ऊर्जा विरोधी मोर्चा के संयोजक प्रदीप चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम में डाॅ. सोमिया पी. राम चंद्रम मुख्य वक्ता होंगे। कार्यक्रम में कुडनकुलम, चपुक्ता सहित अन्य परमाणु ऊर्जा विरोधी आंदोलनकारी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में परमाणु ऊर्जा विरोधी आंदोलन से जुड़े राजस्थान महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों के लोग भी भाग लेंगे। प्रदीप चौधरी ने कहा कि परमाणु ऊर्जा के फायदे काफी कम हैं और नुकसान बहुत अधिक है। जिन क्षेत्रों में परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगे हुए हैं वहां पर इसके दुष्परिणाम सामने चुके हैं। इसलिए अब समय सभी को जागृत होकर इसके खिलाफ अभियान चलाने का है।