एनएसयूआई के उपाध्यक्ष बने सन्नी
हिसार | कांग्रेसभवन में आयोजित कार्यक्रम में एनएसयूआई की जिला कार्यकारिणी का गठन किया। इस कार्यकारिणी में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव नवदीप दलाल ने सन्नी प्रधान को एनएसयूआई का जिला उपाध्यक्ष, विकास टाक गंगवा को जिला सचिव, अभिलाष सैनी को जिला महासचिव नियुक्त किया तथा यश सहारन को जाट कॉलेज एनएसयूआई का प्रधान धर्मवीर को उपप्रधान बनाया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से एनएसयूआई प्रदेश महासचिव नवदीप दलाल, लक्ष्मण श्योराण, सीआर लॉ कालेज के प्रधान सुरेंद्र ढिल्लो, हेमंत सोनी थे।