- Hindi News
- पांच दिन का सप्ताह घोषित करने के लिए अल्टीमेटम
पांच दिन का सप्ताह घोषित करने के लिए अल्टीमेटम
हिसार | हरियाणाकृषि विवि के कर्मचारियों ने विवि प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। गुरुवार को योगेंद्र सिंह सिंधु की अध्यक्षता में कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी की बैठक में महासचिव ईश्वर सिंह ने कहा कर्मचारी शनिवार को कार्य नहीं करेंगे। पांच दिन का सप्ताह घोषित करने के लिए कर्मचारी संघ ने विवि प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया। शनिवार को कार्यालय बंद करने का आह्वान के साथ कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग भी रखी गई। महासचिव ने कहा कि अगर अधिकारी बिना किसी प्रशासनिक आदेश के अपने स्तर से मौखिक रूप से कर्मचारियों को शनिवार को कार्यालय में आने के लिए मजबूर करते है तो उनका बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में अशोक कुमार, शंभूदत्त शर्मा, चांदीराम, सुनील कुमार, सतपाल, सुरेंद्र राणा, सुरेंद्र सिवाच थे।