पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूटी गई रि्टज कार से ही लूटी थी प्रिंसिपल की स्विफ्ट कार

लूटी गई रि्टज कार से ही लूटी थी प्रिंसिपल की स्विफ्ट कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवबालक के गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल में प्रिंसिपल नियुक्त हिसार निवासी श्याम सुंदर कटारिया से बदमाशों ने जिस रिट्ज कार में सवार होकर स्विफ्ट कार नकदी लूटी थी वह कार 5 सितंबर को हांसी के उमरा मार्ग पर पुल के पास छीनी गई थी। यह कार सिवानी मंडी के एसडीएम कार्यालय में तैनात क्लर्क हरिओम की है। रिट्ज कार पुलिस को सोमवार शाम को गांव धांसू के पास खेतों में मिली है। हालांकि पुलिस के हाथ अभी खाली हैं। पुलिस के अनुसार लूट की वारदातों को सुलझाने के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं। बता दें कि रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह 10 बजे तक बरवाला क्षेत्र में लूट की तीन वारदात हुई थी। इसमें बदमाशों ने स्कूल प्राचार्य श्याम सुंदर कटारिया से पिस्तौल के बल पर उनकी स्विफ्ट कार नकदी छीन ली थी वहीं बाइक सवार भाईयों से लुटेरे उनकी बाइक एक बुजुर्ग की अंगूठी नकदी ले उड़े थे।

लूट-चोरीकी वारदात हो चुकी हैं

पिछलेदिनों से बरवाला क्षेत्र को बदमाशों ने निशाना बनाकर यहां लूट चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। 15 सितंबर रात को बदमाशों ने हरिराम फिलिंग सेंटर पर हमला कर पंप स्वामी हरि राम राजलीवाला सेल्समैन सुशील को गोली मार कर 1200 रुपए की नकदी लूट कर फरार हो गए थे। वहीं 18 सितंबर को भारतीय स्टेट बैंक के दो एटीएम को निशाना बनाकर लुटेरे साढ़े सात लाख रुपए की नकदी ले उड़े थे। पिछले एक सप्ताह में चोरी की भी कई घटनाएं हो चुकी हैं।

दोनों घटनाएं समान हैं

जिसढंग से प्रिंसिपल कटारिया से उनकी स्विफ्ट कार नकदी लूटी ठीक उसी तरह बदमाशों ने क्लर्क हरिओम से उनकी रिट्ज कार छीनी थी। बदमाशों ने खेदड़ के नजदीक अग्रोहा मार्ग पर रिट्ज कार आगे लगाकर प्रिंसिपल कटारिया को रुकवा लिया था। कटारिया स्विफ्ट कार में सवार थे। वे गांव बालक के सरकारी स्कूल में डयूटी पर जा रहे थे। बाद में बदमाश उसे पिस्तौल के बल पर इधर उधर घुमाते रहे उनसे कार तथा नकदी लूटने के बाद उन्हें गांव डाटा के पास छोड़ गए थे। वहीं सिवानी के एसडीएम कार्यालय में तैनात गांव मुंढाल निवासी कर्मचारी हरिओम को लुटेरों ने उनकी रिट्ज कार सहित 5 सितंबर को अगवा कर लिया था जब वे कार्यालय से घर लौट रहे थे। बाद में बदमाश हरिओम को तलवंडी राणा के पास छोड़ गए थे। हरिओम की रिट्ज कार को बदमाशों ने प्रिंसिपल स