अध्यापक संघ का सम्मेलन 25 को
हरियाणाविद्यालय अध्यापक संघ - 93 (संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ) की ब्लाक हिसार प्रथम का त्रिवार्षिक सम्मेलन 25 सितंबर को होगा। यह सम्मेलन सुशीला भवन रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसकी तैयारियों के लिए संघ की एक बैठक सर्व कर्मचारी संघ के जिला कार्यालय में ब्लाक प्रधान बबीता की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन ब्लाक सचिव कृष्ण कुमार ने किया। प्रधान ने बताया कि सम्मेलन में शिक्षा स्कूलों के हालात पर चर्चा होगी और आगामी संघर्ष अगले सत्र के लिए नई ब्लाक कमेटी का गठन भी किया जाएगा।