पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

समाज की प्रतिभाओं का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणासैनी सभा कोर कमेटी की ओर से अग्रसेन भवन में सैनी समाज मिलन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर के सैनी समाज के प्रतिष्ठित राजनेता, शिक्षाविद, वकील, चिकित्सक, व्यापारी, समाजसेवी, व्यक्तियों, महिलाओं, छात्र-छात्राओं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस समारोह में अपने-अपने क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए समाज के अनेक अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों समाज सेवकों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में जिला एवं समाज कल्याण अधिकारी डाॅ. दलबीर सिंह सैनी, राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार प्राप्त प्राध्यापिका संगीता सैनी, राज्यपाल से राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त मुख्याध्यापक राजकीय उच्च विद्यालय डाया कैलाश सैनी, द्रोणाचार्य अवार्ड प्राप्त राष्ट्रीय हॉकी कोच नरेंद्र सैनी, प्रमुख समाजसेवी ओम प्रकाश माईजी वाले, मानव संसाधन विकास मंत्रालय से पुरस्कृत छात्रा कुमारी मानसी सैनी कुमारी दीपिका सैनी का नाम उल्लेखनीय है। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री चौधरी हरिसिंह सैनी ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

समारोह की अध्यक्षता समाज के वयोवृद्ध समाजसेवी गोभक्त चौ. रणजीत सिंह सैनी ने की। कोर कमेटी की ओर से सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत कमेटी सदस्य प्रोफेसर डाॅ. विवेक सैनी ने किया। समारोह में ऋषि सैनी चेयरमैन हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट, महंत सागर नाथ, जेपीएस नलवा, सेवानिवृत्त उपनिदेशक अमर सिंह सैनी, मुख्याध्यापक कैलाश सैनी, सेवानिवृत्त निदेशक फार्म डाॅ. संतलाल सैनी, गांव शीशवाल के सरपंच प्रतिनिधि रोहताश सैनी, प्राध्यापिका डाॅ. संगीता सैनी, समाजसेवी धर्मपाल सैनी कृष्ण सैनी आदि ने समाज के उत्थान के लिए अपने ओजस्वी वक्तव्य से उपस्थित लोगों को समर्पण भाव से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। मंच संचालन गांव ढाणा से सेवानिवृत्त प्राध्यापक विजय सैनी प्राध्यापिका गुरप्रीत सैनी ने किया। समारोह के अंत में हरियाणा सैनी सभा कोर कमेटी के सदस्यों कार्यक्रम अध्यक्ष चौ. रणजीत सिंह सैनी ने महंत सागर नाथ को सम्मान स्वरूप शाल भेंट की।

अग्रसेन में हरियाणा सैनी सभा के मिलन सम्मान समारोह में सम्मानित करते हुए।