गर्ल्स कराटे चैलेंज कप प्रतियोगिता आज
हिसार | स्पोर्ट्सकराटे एसोसिएशन की ओर से द्वितीय गर्ल्स कराटे चैलेंज कप का आयोजन शनिवार को पड़ाव चौक स्थित जीएनजेएन गोयनका गर्ल्स स्कूल में करवाया जाएगा। एसोसिएशन के महासचिव हरीश सिराधना ने बताया कि यह प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग और विभिन्न भार वर्ग में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विधायक डॉ. कमल गुप्ता मुख्यातिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।