पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थानों में पड़े जब्त सामान का निपटारा करें : आईजी

थानों में पड़े जब्त सामान का निपटारा करें : आईजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोनके बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर शुक्रवार को पुलिस लाइंस में आईजी अनिल कुमार राव ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में आईजी ने अधिकारियों को क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ साथ पुलिस थानों और चौकियों की साफ-साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। इसी तरह थानों में जब्त वाहनों और अन्य सामान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि थाना परिसरों में काफी समय से भारी मात्रा में जब्त वाहन और अन्य सामान पड़ा हुआ है। इस सामान की व्यवस्था के करने के संबंध में संबंधित अदालतों से दिशानिर्देश लेकर इनका निपटारा किया जाए, ताकि थाना परिसर में साफ सफाई रह सके। इस मौके पर हिसार एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता, सिरसा एसपी मीतेश जैन, भिवानी एसपी अश्विन शेणवी, फतेहाबाद एसपी पारूल जैन और जींद के एसपी बदन सिंह आिद थे।