- Hindi News
- बिजली की शिकायतें टॉल फ्री नंबर 18001804334 पर दर्ज होंगी
बिजली की शिकायतें टॉल फ्री नंबर 18001804334 पर दर्ज होंगी
बिजलीआपूर्ति संबंधी शिकायतें दर्ज करने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम केवल एक ही टेलीफोन नंबर ‘‘18001804334’’ रखने पर विचार कर रहा है। उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण हरियाणा बिजली नियामक आयोग की ओर से तय किए मानकों के मुताबिक हो सकेगा। निगम के कार्यालयों में फिलहाल शिकायत दर्ज करवाने के उद्देश्य से उपलब्ध करवाए गए टेलीफोन नंबर 31 दिसंबर के बाद बंद करने की संभावना है।
कार्रवाई> उपभोक्ताबिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतें टोल फ्री टेलीफोन नंबर ‘‘18001804334’’ पर डॉयल करके कॉल सेंटर पर दर्ज करा सकते हैं। जहां कॉल सुनकर शिकायतें तुरंत संबंधित लाइन स्टाफ तक पहुंचा दी जाती है।
निगरानी> निर्धारितसमय के भीतर शिकायतों का निपटान नहीं होने पर शिकायतें स्वतः उच्च अधिकारी को चली जाती है। कॉल सेंटर के माध्यम से दर्ज शिकायतों के निवारण कार्य की उच्च अधिकारियों द्वारा गहन निगरानी की जाती है।
शिकायतें> उपभोक्तासेवा, बिलिंग, नए कनेक्शन, प्रणाली सुधार आदि से संबंधित शिकायतों को भी टोल फ्री टेलीफोन नंबर ‘‘18001804334’’ के माध्यम से कॉल सेंटर में दर्ज करवा सकते हैं। कॉल सेंटर पर कार्यरत स्टाफ बिजली आपूर्ति के अलावा अन्य शिकायतें निगम की कंप्यूटरीकृत उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली पर डालेंगे।
उपभोक्ता अपनी शिकायतें निगम की वेबसाइट डब्ल्यू.डब्ल्यू.डब्ल्यू . डीएचबीपीएन. इन पर लॉगइन कर सीधे सी.जी.आर.एस. में भी दर्ज कर सकते हैं।