न्याय मंत्री के बयान पर खाप नाराज
विधिएवं न्याय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने लोक सभा में कई राज्यों में खाप पंचायतें या उन जैसी अन्य संस्थाएं को न्याय प्रणाली के विरुद्ध बताया था। गौड़ा के इस बयान की हरियाणा की विभिन्न खापों ने जमकर विरोध किया। सभी खापों ने एकमत होकर डीवी सदानंद के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। खापाें का कहना है कि गौड़ा को खापों के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। सदानंद को सबसे पहले हरियाणा का दौरा कार खापों की कार्य प्रणाली जाननी होगी।
कालीरामण खाप
सतरोल खाप
काजला खाप
हिंदू महासभा
कालीरामण खाप के प्रधान सज्जन सिंह ने कहा कि सदानंद गौड़ा हकीकत से वाकिफ नहीं हैं। खाप पंचायतें कानून और संविधान के दायरे में सामाजिक मर्यादाओं को कायम रखे हुए हैं। खाप पंचायतें समाज में फैली सामाजिक कुप्रथाओं को दूर करने का प्रयास करती हैं, वहीं समाज में सभ्यता और संस्कृति को कायम रखने में अहम भूमिका निभा रही हैं। खापें किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ होकर समाज का उत्थान करने का काम करती हैं। कानून मंत्री दक्षिण भारत से आते हैं। उत्तरी और दक्षिण भारत की संस्कृति में काफी फर्क है। उन्होंने कहा कि खाप पंचायतें समाज के हित के लिए कार्य करती हैं। खाप पंचायतों ने हमेशा समाज को जोडऩे का काम किया है।
सतरोल खाप की महिला प्रधान सुदेश चौधरी ने सदानंद गौड़ा को हरियाणा आकर खापों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने का न्यौता दिया। सामाजिक उत्थान समाज को दिशा प्रदान करने में खाप पंचायतों की अहम भूमिका है। गौड़ा दोबारा से खापों की कार्यप्रणाली को जानने का प्रयास करें। क्योंकि दक्षिण भारत और उत्तर भारत की परंपराएं अलग-अलग हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी पिछले दिनों खाप पंचायतों की सराहना की थी और खापों में बुद्धिजीवी अनुभवी लोगों की भूमिका के चलते खापों के निर्णयों को प्रभावशाली बताया था। आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने भी जींद में कार्यक्रम में खापों को समर्थन देते हुए इनकी समाज में महत्वपूर्ण भूमिका बताई थी।
झोरड़ खाप
झोरड़ खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झोरड़ ने कहा है कि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री सदानंद गौड़ा को खापों के बारे में अधूरा ज्ञान है। केंद्रीय मंत्री द्वारा खापों के बारे में कहना कि खापें संविधान के विरुद्ध है, एक गैर जिम्मेदाराना बयान है। केंद्रीय मंत्री गौड़ा को अस