पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचएयू की मोनिका बनी जूडो में बेस्ट प्लेयर ऑफ इंडिया

एचएयू की मोनिका बनी जूडो में बेस्ट प्लेयर ऑफ इंडिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीययुवा एवं जूनियर जूडो प्रतियोगिता में हरियाणा ने सर्वाधिक पदक जीतकर लड़के और लड़कियां दोनों वर्गों में ओवरऑल चैंपियनशिप जीत ली है। चार दिवसीय यह प्रतियोगिता शिलांग में संपन्न हुई है। इस प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में हरियाणा प्रथम पंजाब दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के वर्ग में हरियाणा विजेता तथा मणिपुर उपविजेता रहा। इस प्रतियोगिता में गांव खोखा निवासी तथा हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित कैंपस स्कूल की नौंवी कक्षा की छात्रा मोनिका को बेस्ट प्लेयर ऑफ इंडिया के अवॉर्ड से नवाजा गया।

जूडो कोच सतबीर सिंह श्योराण ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिसार की 5 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कैंपस स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा सोनिका, उसकी बहन मोनिका, जाट सीनियर सेकंडरी स्कूल का दसवीं कक्षा का छात्र अमित, वेद सीनियर सेकंडरी स्कूल के 12वीं का विद्यार्थी प्रवीण तथा दयानंद महाविद्यालय का बीए प्रथम वर्ष का छात्र महाबीर कालोनी निवासी प्रदीप ने गोल्ड पदक जीते हैं।