आज दोपहर तक मौसम साफ होने की उम्मीद
कड़ाके की सर्दी में आइसक्रीम खाती युवती।
कड़ाके की सर्दी में पकौड़ों का स्वाद लेते लोग।
बादल हटते ही छाएगा घना कोहरा
मौसमविज्ञानियों के अनुसार जब तक आसमान में बादल रहेंगे तब तक ओस नहीं पड़ेगी। आसमान से बादल हटते ही वायुमंडल की नमी ठंडी हो जाती है और जलवाष्प का रूप ले लेती है। उसी जलवाष्प का कोहरा बनकर पड़ता है। कभी-कभी आसमान में बादल रहने के दौरान भी जलवाष्प बारीक रूप में पड़ता है, जो कोहरा दिखाई देता है।
सीजन की पहली बारिश के बाद तापमान में 10 डिग्री की गिरावट आई थी। बारिश और ठंडी हवाओं से लोग ठिठुरे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा। शनिवार के मुकाबले अधिकतम और न्यूनतम तापमान दो से पांच डिग्री तक बढ़ा। एचएयू के मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि सोमवार दोपहर तक आसमान में बादल छाये रहेंगे, लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ हो सकता है।
हिसार | शहरमें रविवार को दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। लोगों को सर्दी का अहसास भी हुआ, मगर तापमान में बढ़त दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में दो डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक बढ़ा। मौसम विज्ञानियों ने सोमवार दोपहर बाद तक मौसम साफ होने की संभावना जताई है।
2014
2013
तिथि अधिकतम न्यूनतम अधिकतम न्यूनतम
825 9 27.8 7.1
9 23 9 27.0 6.3
10 24 10 24.4 3.1
11 24 11 23.4 4.4
12 22 10 24.0 2.9
13 23 11 14.6 8.0
14 21 9 16.7 13.7
नोट : यह तापमान दोनों वर्षों के दिसंबर दूसरे सप्ताह का है।
तिथि अधिकतम न्यूनतम
1518 10
16 19 9
17 20 8
18 21 7
नोट: मौसम विज्ञानियों ने अगले चार दिनों के तापमान का पूर्वानुमान ऐसे जताया है। तिथि दिसंबर माह की है।