- Hindi News
- जिले में भाजपा बनाएगी पचास हजार सदस्य : डाॅ. गुप्ता
जिले में भाजपा बनाएगी पचास हजार सदस्य : डाॅ. गुप्ता
हिसार | अग्रसेनमार्केट में रविवार को भाजपा की बैठक हुई। इसमें पार्टी पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान पर विचार-विमर्श किया और जिले में पचास हजार से अधिक सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया। विधायक डाॅ. कमल गुप्ता ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। जिले में पचास हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर रणनीति बनानी होगी। जिला सदस्यता अभियान के संयोजक मनदीप मलिक ने कहा कि योजना के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को इस विषय में प्रशिक्षित किया जा रहा है। मइस मौके पर संयोजक रमिंद्र सिंह शंटी, सुनील वर्मा, महाबीर जांगड़ा, नरेश कौशिक, मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, प्रवीण जैन और राजवीर सिंह आदि मौजूद थे।