पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपहरण कर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म

अपहरण कर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. सेक्टर-14 से तीन दिन पहले अगवा की गई नाबालिग लड़की के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद में आरोपी युवक पीड़ित लड़की को हिसार बस स्टैंड पर छोड़कर भाग निकला। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और पोक्सो एक्ट के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में मध्यप्रदेश के गांव पिपरिया निवासी टीटू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराकर उसके बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी तीन दिन पहले पीड़ित को बहका फुसलाकर उसके सेक्टर 14 स्थित घर से ले गया था। इसके बाद उसने आरोपी ने गुड़गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित का पिता सरकार के एक विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पीड़ित मूलरूप से आरोपी के मध्यप्रदेश स्थित गांव की निवासी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।