- Hindi News
- पशुओं के बाड़े की बदइंतजामी देखने खुद पहंुचे विधायक
पशुओं के बाड़े की बदइंतजामी देखने खुद पहंुचे विधायक
धान्सूरोड स्थित लावारिस पशुओं के अस्थायी बाड़े को देखने रविवार को भाजपा नेता, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के अलावा तमाम संगठनों के लोग पहुंचे। यहां अव्यवस्थाएं देख यह लोग भड़क गए। शहर विधायक डा.कमल गुप्ता को फोन से सूचना दी। मौके पर विधायक पहुंचे। इससे पूर्व ही बाड़े के पीछे वाले हिस्से में एक गाेवंश के जिंदा होने के बावजूद कुत्ते नोचकर खा रहे थे। शहर विधायक और नगर निगम के अफसरों ने अव्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के बारे में चर्चा की।
करीब आठ एकड़ भूमि में 800 फीट लंबा और 300 फीट चौड़ा अस्थायी बाड़ा बन रहा है। बाड़े के चारों तरफ कटीले तार लगाए जा चुके हैं। बाड़े के पीछे हिस्से में कचरा पड़ा हुआ है, पॉलिथिन के ढेर लगे हैं। शहर विधायक ने पशुओं के चारे के इंतजाम के बारे में पूछा तो निगम अफसर बोले कि निगम के कर्मचारियों, पार्षदों, अफसरों और जनता ने मदद की है। हालांकि टीन शेड होने पर ईओ अरविंद कुमार बिश्नोई ने कहा कि एक्सईएन रामलीलाल ने पहले इस्टीमेट बनाया था, बजट मिलने से काम नहीं हो सका।
इस पर विधायक बोले के हमें इस्टीमेट मिल जाए तो हम तत्काल बजट दिलाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर निगम के ईओ अरविंद कुमार बिश्नोई, सचिव राजेश मेहता, एक्सईएन रामजीलाल, पूर्व मंत्री हरी सैनी, बजरंग दल के जिला संयोजक कपिल वत्स, विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री रविंद्र गोयल, संजीव बंसल, उपेंद्र सैनी, रवि सैनी, अनिल कुंडू, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बाबूलाल अग्रवाल ने निगम अफसरों की ओर देखते हुए कहा कि खूब लेनदेन (कमीशन) करो हमें कोई परेशानी नहीं, लेकिन गोवंश के नाम पर ऐसी बात बर्दाश्त नहीं होगी। इस पर नगर निगम के अफसर भड़क गए। बोले किस लेनदेन की बात कर रहे हो, हालांकि विधायक ने हस्तक्षेप किया तो मामला शांत हुआ। वहीं, 50 पशुओं के मरने का भी भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया तो निगम के ईओ अरविंद कुमार बिश्नोई बोले अभी तक एक भी पशु नहीं मरा है।
हां, यह बात सही है कि पांच पशु अभी तक मर चुके हैं, लेकिन 50 पशु मरने की अफवाह है। खुद पर आरोप लगे तो भाजपा नेता यह गलत राजनीति कर रही है। 50 हजार रुपये का इंतजाम मैंने कराया और आग जलवाने का भी।\\\'\\\' सीतारामसिंगल, गौसेवा हेल्प लाइन
मैं आज भी अपनी बात पर कायम हूं कि अभी तक 50 गोवंश मर चुके हैं, मौके पर बीमार एक गोवंश काे