- Hindi News
- न्यू मॉडल टाउन के सुनील शर्मा लेफ्टिनेंट बने
न्यू मॉडल टाउन के सुनील शर्मा लेफ्टिनेंट बने
हिसार | भारतीयसैन्य अकादमी देहरादून की पासिंग आउट परेड के बाद सुनील शर्मा के लेफ्टिनेंट बनने पर परिजनों में खुशी का माहौल है। रविवार को घर लौटने पर दोस्त और रिश्तेदारों ने भी मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। न्यू मॉडल टाउन निवासी सुनील शर्मा ने कैंट के आर्मी स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद जीजेयू यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल की। जून 2013 में कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जाम (सीडीएस) के बाद उनका चयन देहरादून की भारतीय सैन्य अकादमी में हुआ। शनिवार को पासिंग आउट परेड में सुनील शर्मा का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ। लेफ्टिनेंट सुनील शर्मा को शुरुआती सेवा के लिए 5 राजपूत रेजिमेंट में भेजा गया है। बेटे की इस उपलब्धि पर पिता सूबेदार राजकुमार शर्मा और माता सुमन शर्मा समेत परिवार के अन्य सदस्यों में खुशी का माहौल है।