पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुंगफू चैंपियनशिप केे लिए स्टेट टीम का चयन

कुंगफू चैंपियनशिप केे लिए स्टेट टीम का चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | हरियाणाप्रदेश कुंगफू एसोसिएशन के तत्वावधान में कुम्हार धर्मशाला में जारी राज्य स्तरीय कुंगफू चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों के लगभग ढाई सौ खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को बतौर मुख्यातिथि नलवा के विधायक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद रणबीर सिंह गंगवा ने मेडल ट्राफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कुंगफू एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संदीप गंगवा ने की। एसोसिएशन के सचिव विनोद कुमार एडवोकेट ने बताया कि लड़के और लड़कियों के सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता के आधार पर राज्य टीम का चयन किया गया है, जो 27 दिसंबर से हैदराबाद में आयोजित होने वाली नेशनल कुंगफू चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर सुनील भाटीवाल, सुशील बेनीवाल, नीरज वर्मा, महाराजा सूरजमल, संजय, कुलदीप, सुनीलदत्त, जयवीर, सुनील रोहतक, मोहन, दिनेश संजय सहित अन्य पदाधिकारी खेल प्रेमी मौजूद रहे।