- Hindi News
- देव वाटिका के मकान से विदेशी मुद्रा सहित अन्य सामान चोरी
देव वाटिका के मकान से विदेशी मुद्रा सहित अन्य सामान चोरी
हिसार | बारहक्वार्टर रोड स्थित देव वाटिका के एक मकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इस संबंध में शहर थाना में केस दर्ज किया गया है। बारह क्वार्टर चौकी प्रभारी दयानंद ने बताया कि चोरों ने देव वाटिका निवासी कौशल्या देवी के घर में वारदात की। शिकायत में कौशल्या देवी ने बताया कि चोर उनके घर का का ताला तोड़कर हजारों रुपये की विदेशी मुद्रा एवं भारतीय रुपये तथा एलईडी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। कौशल्या देवी का बेटा मुकेश यूके में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि वह दो दिन से घर का ताला लगाकर 11 दिसंबर को अलवर स्थित अपने रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। माैके का फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में से यूके के करीब 100 पाउंड, 7500 रुपए की भारतीय करंसी, एलईडी चोरी कर ली।