पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस स्टैंड के हालात देखकर जीएम हुए गर्म

बस स्टैंड के हालात देखकर जीएम हुए गर्म

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसस्टैंड पर एडवांस टिकट बुकिंग के लिए बनाए गए बूथों का उद्घाटन करने हिसार डिपो के जीएम मुकेश कुमार सोलंकी ने बस स्टैंड का निरीक्षण किया। बस स्टैंड के हालात देखकर वह अधिकारियों पर बरस पड़े। जीएम ने पूरे बस स्टैंड का पैदल घूमकर निरीक्षण किया। जीएम को कहीं पर बस स्टैंड के अंदर आवारा पशु घूमते नजर आए तो कहीं पर सीवर का पानी जमा था।

स्टैंड पर बंद पड़ा प्रतीक्षालय, बाथरूम, शौचालयों को देखकर तो अधिकारियों से इनके बंद होने का कारण पूछा। स्टैंड के एसएस कृष्ण कुमार ने कहा कि इनमें उपकरण नहीं होने के कारण से ये बंद पड़े है। उन्होंने पूछा कि आपने इसका एस्टीमेट बनाकर क्यों नहीं भेजा। इस पर अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं था। जीएम ने कहा कि जल्द इनका एस्टीमेट तैयार करवा कर विभाग को भेजे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मामलों में उन्हें स्वयं कदम उठाने चाहिए। जीएम ने बस स्टैंड के अधिकारियों को पीछे के खाली पड़े ग्राउंड की चारदीवारी बनाने के लिए एस्टीमेट तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा की खाली पड़ी जमीन का पार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जाए। पोस्टरों के अटी पड़ी दीवारों पर व्हाइट-वाॅश करवाने के निर्देश दिए।

बस स्टैंड के पीछे की चारदीवारी, बंद पड़े बाथरूम, व्हाइट वाॅश के काम के लिए बस स्टैंड इंचार्ज को एस्टिमेट तैयार कर भेजने को कहा गया है। बस स्टैंड पर काफी समस्याएं देखने को मिली है। एक एक करके सभी को दूर किया जाएगा। बस स्टैंड पर जेबकतरी की घटनाएं भी ज्यादा हो रही है। इसी कारण से नए बूथ बनाए गए है’’ मुकेशकुमार सोलंकी, जीएम, रोडवेज हिसार

निरीक्षण करते जीएम रोडवेज मुकेश सोलंकी।

जीएम ने बस स्टैंड के निरीक्षण के दौरान कहा कि बस स्टैंड के पीछे से आने वाले वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाए। बस स्टैंड पर आवागमन के लिए केवल दो गेट ही हो।

परिवहन विभाग के द्वारा बस स्टैंड पर तीन नए टिकट काउंटर बनाए है। बस स्टैंड पर लगातार बढ़ रही जेबकतरी चोरी की वारदातों को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया।