पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभाविप ने किया कॉलेज बंद का आह्वान

अभाविप ने किया कॉलेज बंद का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक शनिवार को हुई, जिसमें नेशनल गर्ल्स कॉलेज की बिल्डिंग की समस्या पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रमुख रवि वशिष्ठ ने की।

वशिष्ठ ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि जब तक गर्ल्स विंग की बिल्डिंग शिफ्ट नहीं की जाती और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की जाती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। छात्रा गीता, पूजा, मोनिका, सुमन और सरिता ने कहा कि सोमवार को वे कॉलेज बंद करेंगे जब तक मांगे नहीं पूरी की जाएंगी क्लासें भी बंद रहेंगी।

अभाविप सदस्यों ने कहा अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन को ओर तेज कर देंगे। इस मौके पर अभाविप प्रदेश सहमंत्री सुखबीर श्योराण, अंकुर शर्मा, सुमित मेहता, देवकरण, मनोज, रमन जोशी, नितेष, रजत मंत्री, विपिन, सौरव आदि मौजूद थे।