पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राम से बड़ा राम का नाम : दिनेशानंद

राम से बड़ा राम का नाम : दिनेशानंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | रामसे बड़ा राम का नाम है, राम से ज्यादा उसके नाम में शक्ति है। जो भक्त को भगवान से जोड़ता है। नाम भक्त का पालन पोषण ही नहीं करता बल्कि उसकी प्रत्येक क्षण रक्षा भी करता है। नाम में अनेक रिद्धियां-सिद्धियां विभूतियां स्वर्ग के सुख छिपे हुए है। यह प्रवचन दिनेशानंद शास्त्री ने नई अनाज मंडी में भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को कहे। शास्त्री ने राम नाम की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राम से बड़ा राम का नाम है ओर उसे जपकर मानव भव सागर तर सकता है।

भक्त ध्रुव प्रह्लाद प्रसंग पर बोलते हुए कहा ध्रुव केवल पांच वर्ष की आयु में भगवान से मिलकर अमर हो गए। भक्त ध्रुव ने कठोर तपस्या की तो उसके पिता जगत ने ध्रुव और उसकी माता को ठुकरा दिया। तब छह महीने तक ध्रुव ने कठोर साधना की।