- Hindi News
- अब प्रिंसिपल को लावारिस पशुओं ने उठाकर फेंका
अब प्रिंसिपल को लावारिस पशुओं ने उठाकर फेंका
लावारिस पशुओं की चपेट से घायल हुए केपी भटनागर।
{ पैर घुटने में फ्रेक्चर, सेक्टर-16 के कम्युनिटी सेंटर के पास मारी टक्कर, स्कूटी समेत गिरे
भास्करन्यूज | हिसार
लावारिसपशुओं से होने वाली दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार रात हांसी से लौट रहे एक प्रिंसिपल को पशुओं ने सींगों पर उठाकर फेंक दिया। इससे उनकी बाएं पैर के घुटने पैर में फ्रेक्चर हो गया। निजी अस्पताल में भर्ती प्रिंसिपल के पैर और घुटने की सर्जरी होगी।
सेक्टर 16-17 निवासी केपी भटनागर हांसी के गुरु तेग बहादुर स्कूल में प्रिंसिपल हैं। शनिवार को वह अपनी स्कूटी से हांसी लौट रहे थे। रात करीब पौने आठ बजे वह जैसे ही सेक्टर 16 के कम्युनिटी सेंटर के निकट पहुंचे उसी दौरान लावारिस पशु सामने से रहे थे जोकि एक महिला को मार रहे थे। जब वह उन लावारिस पशुओं की बगल से गुजरे तो उन्होंने लावारिस पशुओं की चपेट में आने से बचने की कोशिश की। इस दौरान एक पशु ने उन पर हमला बोल दिया। इससे प्रिंसिपल स्कूटी सहित जा गिरे। हालांकि उन्होंने पशुओं से बचने के लिए शोर मचाया तो लोग वहां इकट्ठे हो गए और पशुओं काे वहां से भगाया। इस तरह प्रिंसिपल और एक महिला की जान बची। मगर प्रिंसिपल के बाएं पैर के घुटने और पैर में फ्रेक्चर हो गया।