रेप केस में नहर विभाग कर्मी गिरफ्तार
सिविललाइन थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में नहर विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सिविल लाइन थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में नहर कॉलोनी निवासी बलजीत को गिरफ्तार किया गया है। बलजीत मूलरूप से भिवानी के सिवानी का रहने वाला है। गांव बाड्डो पट्टी की एक महिला ने नहर विभाग में कार्यरत बलजीत के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था।
महिला का आरोप है कि बलजीत उसे शादी का झांसा देकर चार साल से ज्यादा दुष्कर्म करता रहा। पांच बच्चों की मां एवं दोहते-दोहती वाली 46 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि कई साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसके बाद बलजीत ने उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ नहर काॅलाेनी में रख लिया, वह चार साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब उसने बलजीत को उसके साथ शादी करने की बात कही तो उसने मना कर दिया। महिला ने बताया था कि बलजीत की प|ी की भी मौत हो चुकी है। बेटा शादीशुदा है।