- Hindi News
- बैठने के लिए कुर्सी नहीं दी तो काउंटर पर फायरिंग की
बैठने के लिए कुर्सी नहीं दी तो काउंटर पर फायरिंग की
हिसार | नशेमें धुत नामी बदमाश ने रविवार रात गांव राखी के बस अड्डे पर एक दुकान पर गोली चला दी। बदमाशों ने दुकान के काउंटर पर गोली मारी। आरोपी नशे में धुत थे। बाद में आरोपी मौके से भाग गए।
नारनौंद थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव बुडाना के एक युवक और उसके दोस्त ने एक दुकान पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों ने पहले तो राखी गांव के बस अड्डे के पास शराब पी। इसके बाद दोनों पास में ही स्थित गांव के ही प्रवीन कुमार की दुकान पर चले गए। दोनों ने प्रवीन से बैठने के लिए कुर्सी मांगी। इस पर उसने कुर्सी देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों ने प्रवीन की दुकान के काउंटर पर एक एक गोली मारी और भाग गए। दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी।