पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम में कमियां हो सकती हैं, पर नीयत में खोट नहीं

काम में कमियां हो सकती हैं, पर नीयत में खोट नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरीस्थानीय निकाय मंत्री सावित्री जिंदल ने कहा कि उन्होंने पिछले 10 साल में हिसार शहर की जी-जान से सेवा की है। उन्होंने माना कि काम में कमियां हो सकती हैं, लेकिन उनकी नीयत में खोट नहीं है। उन्होंने दोहराया कि पूर्व ऊर्जामंत्री ओपी जिंदल के बताए मार्ग पर चलकर वह जनसेवा करती रहेंगी। सावित्री जिंदल रविवार को महावीर कॉलोनी, पड़ाव चौक और इंद्र कॉलोनी में लोगों के निमंत्रण पर उनसे मिलने गई थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में हिसार में काफी विकास हुआ है। 2005 में जब जनता ने उन्हें हिसार की जिमनेदार सौंपी, तबसे लेकर आजतक काफी विकास हुआ है। नई कॉलोनियों में बिजली, पानी, सड़क, सीवर और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई गई हैं। शहर में तीन-तीन ओपी जिंदल पार्क और दो-दो रेल ओवरब्रिज के अलावा दक्षिणी बाईपास दिया गया है। पुराने पुल की मरत कर उसे चालू कराया गया है।

उनके साथ मेयर शकुंतला राजलीवाला, अमित यादव, राजकुमार, रामशरण आहुजा, मणिराम गुर्जर, भीम सिंह यादव, बनवारीलाल बिश्नोई, सुभाष शर्मा, कपिल सैनी, दिनेश वत्स आदि मौजूद रहे।

रविवार को जनता के बुलावे पर पहुंची शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सावित्री जिंदल महिलाओं के साथ।