पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नलवा की सरकार में होगी अहम भूमिका

नलवा की सरकार में होगी अहम भूमिका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलो प्रत्याशी रणबीर िसंह गंगवा।

गंगवा में इनेलो प्रत्याशी रणबीर गंगवा बोले

हिसार| इनेलोहलका नलवा प्रत्याशी और राज्यसभा सदस्य रणबीर गंगवा ने कहा है कि भाजपा, हजकां और कांग्रेस के पास लोगों के लिए तो नीति है और ही जनकल्याण की कोई नियत। ये केवल जनता को गुमराह करने के लिए फिजूल बयानबाजी कर वोट लेने की फिराक में हैं। उन्होंने कहा कि हलके की जागरूक जनता आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें आइना दिखाने का काम करेगी। गंगवा रविवार को हलके के गांव गंगवा में ग्रामीणों से रूबरू हो रहे थे। गंगवा ने कहा कि हजकां पार्टी को जनता और हर राजनीतिक पार्टी ने उन्हें सिरे से नकार दिया है। विधानसभा चुनाव के बाद इस पार्टी का प्रदेश में कोई वजूद नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि नलवा हलका इनेलो की सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। उनका अभियान लोगों की समस्याओं को लेकर जारी रहेगा।