पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलग अलग मामलों में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

अलग-अलग मामलों में तीन अभियुक्त गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेकिंग के दौरान पकड़े बाइक चोर

भास्कर न्यूज | हिसार

पुलिसने नाके पर चेकिंग के दौरान तीन लोगों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक चोरी में मामले में गीता कॉलोनी निवासी अजय उर्फ टोंटी प्रवीन और गांव कैमरी निवासी वकील उर्फ सुनील को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अजय और प्रवीन से चोरी की गई बाइक की बरामदगी की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी अजय ने 9 सितंबर को टाउन पार्क से पीएलए निवासी हरीश की बाइक चोरी की थी। इसके बाद भाग गया था। पुलिस ने अजय को शनिवार को कैमरी रोड नाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की बाइक से भागने की फिराक में था। चेकिंग के दौरान अजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी प्रवीन ने होली हेल्प अस्पताल के सामने से सरसौद निवासी कृष्ण की बाइक चोरी की थी। कृष्ण किसी काम से अस्पताल में आया था। इस दौरान उसने बाइक अस्पताल के सामने खड़ी की थी। यहां से आरोपी बाइक चोरी की थी। पुलिस ने प्रवीन को शनिवार को लक्ष्मी चौक मार्केट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दाेनों आरोपियों से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। इसी तरह पुलिस ने 3 मार्च, 2013 को बाइक चोरी के मामले में वकील उर्फ सुनील को गिरफ्तार किया है। सुनील के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज हुआ था। सुनील जीप चालक है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।