इलेक्ट्रोपैथी विशेषज्ञ 28 को हिसार में
हिसार | हरियाणाइलेक्ट्रोपैथी विकास संस्था की बैठक रविवार को डाॅ. ईश्वर खोबड़ा की अध्यक्षता में श्रीनगर कॉलोनी मिर्जापुर रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में डाॅ. रणधीर वर्मा ने बताया कि 28 सितंबर को जयपुर के एमडी इलेक्ट्रोपैथ और इस चिकित्सा के विशेषज्ञ डाॅ. हेमंत सेठिया आएंगे। वे इस बीमारियों से से संबंधित लक्षणों और बचाव के बारे में जानकारी देंगे। डाॅ.ईश्वर खोबड़ा ने सभी प्रधानाचार्यों को बैठक में पहुंचने की अपील की है।