पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंप में 302 रोगियों का स्वास्थ्य जांचा

कैंप में 302 रोगियों का स्वास्थ्य जांचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | जीवनज्योति जागृति संस्थान की ओर से रविवार सुबह ऋषि नगर के सेवा भारती स्कूल में छठा फ्री मेडिकल कैम्प लगाया गया। संस्था के प्रधान वीरभान बंसल ने बताया कि कैम्प में खून, आंखों, दांतों, बाल रोग सामान्य रोगों के 302 रोगियों की जांच निशुल्क की गई। कैम्प में हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अश्विनी अग्रवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. जी.डी.अग्निहोत्री, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. मीनू गोयल, मंगलब लैब से डाॅ. उमेश जिंदल, दंत रोग विशेषज्ञ डा. आशीष गोयल सामान्य रोग विशेषज्ञ डा. सतीश गुप्ता ने अपनी सेवाएं दीं। बंसल ने बताया कि कैम्प में 45 रोगियों का आंखों के ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। इन रोगियों का आईक्यू होस्पिटल, तायल गार्डन में निशुल्क आप्रेशन किया जाएगा। इस अवसर पर विनोद डालमिया, अशोक जैन, नंद किशोर, कमल गोयल, प्रेम कश्यप, विरेन्द्र लाहौरिया, राजीव सातरोड़िया, राजीव बंसल, सीताराम सिंगला, चंद्रभान सोनी, राजेन्द्र चौधरी उपस्थित थे।