- Hindi News
- चौटाला मैदान में आएं तो मैं भी तैयार हूं : बीरेंद्र सिंह
चौटाला मैदान में आएं तो मैं भी तैयार हूं : बीरेंद्र सिंह
पार्टी का हर आदेश सिर-माथे पर
उचाना| हलकेसे अपनी प|ी प्रेमलता के चुनाव लड़ने पर भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य बीरेंद्र सिंह ने दो टूक बात कही। सिंह ने कहा कि यह भाजपा का फैसला है कि पार्टी मुझे अवसर दे या मेरी मेरी प|ी को। ऐसा नहीं होता कि मैं कहूं कि मेरे को हिसार से, करनाल से या रोहतक से चुनाव लड़ाओ। पार्टी ने यह उचित समझा कि मुझे चुनाव में प्रचारक के रूप में उतारा जाए।
भास्कर न्यूज | अलेवा/उचाना
पूर्वराज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने यहां कार्यकर्ता के सामने अपने दिल की बात कही। उन्होंने उचाना विधानसभा क्षेत्र में इनेलो को खुली चेतावनी देने और ताल ठोंकने का काम भी किया। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश को खुली चुनौती देते हुए बीरेंद्र सिंह ने उन्हें उचाना हलके में ललकारा। सिंह ने कहा, अगर उचाना हलके से इनेलो ओमप्रकाश चौटाला को चुनाव लड़ाती है तो बीजेपी भी मुझे मैदान में उतारे। भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह रविवार को अलेवा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।। उन्होंने कहा कि जींद जिले की 5 विधानसभा सीटों में से उचाना विधानसभा सीट से बीजेपी द्वारा जो घोषणा की गई है वह एक बड़ा काम है। अब आगे का काम कार्यकर्ताओं को देखना है।
सम्मेलन में पहुंचे भिवानी के सांसद धर्मबीर सिंह ने भी बीरेंद्र सिंह को नेक छवि का व्यक्ति बताते हुए प्रेमलता को भारी मतों से जिताने की अपील की है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लहर है। ऐसे में कार्यकर्ताओं पूरा जोर लगा दें।