- Hindi News
- गुड़गांव की बदहाली में हुड्डा का हाथ : दुष्यंत
गुड़गांव की बदहाली में हुड्डा का हाथ : दुष्यंत
गुड़गांव | हिसारसे इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने रविवार को गुड़गांव में 9 चुनावी जनसभाएं की। इस दौरान उन्होंने गुड़गांव की बदहाली के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार को जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि इनेलो नेताओं को साजिश के तहत जेल पंहुचाया गया है, इसकी सच्चाई अब सबके सामने गई है। सीबीआई निदेशक के घर मिली विजिटर डायरी से यह बात साफ हो गई कि मुख्यमंत्री हुड्डा ने दो बार सीबीआई चीफ से मुलाकात की थी।