पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्व कर्मचारी संघ ने मदद के लिए आगे आने काे कहा

सर्व कर्मचारी संघ ने मदद के लिए आगे आने काे कहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | जम्मू-कश्मीरमें कुदरत द्वारा बरपाए गए कहर से पीडि़त वहां की जनता को राहत देने के लिए हिसार की जनता ने सर्व कर्मचारी संघ द्वारा चलाए गए अभियान में बढ़चढ़ कर भागीदारी की है। सकसं की टीम ने बुधवार को यानी दूसरे दिन भी जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडि़त लाखों लोगों की सहायता के लिए बस स्टैंड आसपास की मार्केट तथा अनाज मंडी में दुकानदारों से पीडि़त लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। दुकानदारों आम जनता ने पीडि़तों के लिए दिल खोल कर मदद दी। सकसं नेताओं ने कहा कि संघ देश प्रदेश की जनता से अपील करता है कि आपदा की इस घड़ी में जम्मू-कश्मीर के पीडि़त लोगों की सहायता के लिए अपना योगदान अवश्य दें। उन्होंने कहा कि यदि सकसं जनता के पास नहीं पहुंच पाता है तो सभी को किसी भी माध्यम से वहां की पीडि़त जनता की आर्थिक सहायता, कपड़े, कंबल खाद्य सामग्री आदि सभी जरूरत के सामान द्वारा सहयोग करें। सकसं के प्रदेश प्रधान धर्मबीर फौगाट, सकसं जिला प्रधान सुरेंद्र मान, सहसचिव मनोहरलाल जाखड़, उपप्रधान सूरजप्रकाश भाटिया, रामफल कादयान, मार्केट कमेटी नेता प्रवीण शर्मा, ब्लॉक प्रधान दीपक लोट, सचिव अशोक सैनी, नरेश गौतम, अशोक सैनी जनस्वास्थ्य विभाग, दर्शन कुमार जग्गा, महेंद्र भाटी, गोपीराम इंदौरा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अभियान चलाया।