पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभाविप का बाढ़ पीडि़तों के लिए सहायता अभियान जारी

अभाविप का बाढ़ पीडि़तों के लिए सहायता अभियान जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | अखिलभारतीय विश्व परिषद के कार्यकर्ता पिछले दो दिन से जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से पीडि़त की सहायता के लिए धन संग्रह का अभियान चला रहे हैं। छात्र नेता सुनील क्रांतिकारी तथा नरेश जांगड़ा ने बताया कि अभाविप हमेशा विद्यार्थियों तथा समाज की सहायता के लिए तैयार रहती है। उसी कड़ी में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एफसी गर्ल्स कालेज हिसार तथा गर्वमेंट कालेज में धन संग्रह किया। धन संग्रह करने के बाद उन्होंने एफसी कॉलेज में प्रिंसिपल निशा भाटिया की अनुमति के बाद अभियान शुरू किया, जिसमें काॅलेज की छात्राओं ने बढ़चढ़ कर सहयोग दिया। कालेज की छात्राओं ने प्रत्येक कक्षा में जाकर, बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए प्रेरित किया। इस अभियान में मुख्य रूप से रेनू, आरती राणा, कांता, पूनम, हिमांशी, आदिति, मोनिका, पूजा आदि लड़कियों ने प्रत्येक कक्षा में लाकर धन का संग्रह किया।

अभाविप ने बाढ़ से पीड़ितों की सहायता के लिए धन संग्रह का अभियान चलाया।