- Hindi News
- सुखी जीवन के लिए राम नाम जपो : सुभाष शास्त्री
सुखी जीवन के लिए राम नाम जपो : सुभाष शास्त्री
जयश्रीराममहिला संकीर्तन मंडल की तरफ से कुंजलाल गार्डन के जयश्रीराम प्रभात फेरी मंदिर में कथा के दौरान आचार्य सुभाष कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जीव संसार के झूठे बंधन में फंसकर लोक और परलोक दोनों बिगाड़ लेता है। मोह के कारण जीव पाप करता है और नरक चला जाता है। मानव को हर घड़ी भगवान और मौत को याद करके चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नारायण और मौत को याद रखता है वो पाप नहीं कर सकता।
जीव को हमेशा अपने अवगुण दूसरों में सद्गुण देखने चाहिए। जो ऐसा करता है, वो पाप-पुण्य से ऊपर उठ जाता है। उन्होंने वामन चरित्र में बताया कि परहित के लिए अगर कुछ नीचा भी होना पड़े तो हो जाना चाहिए क्योंकि जो झुकता नहीं वो टूट जाता है। राम ने जो किया वो जीव को करना चाहिए कृष्णजी ने जो कहा वो जीव को करना चाहिए। जीवन में सुख जो चाहता है, उसे रामरूपी जीवन जीना चाहिए। तब कृष्ण जैसा आनंद उसके जीवन में आता है। कृष्ण जीव को परम सुख देने के लिए ही लीला करते हैं और गौ कुल में अवतार लेते हैं। मौके पर मंदिर के प्रधान संतलाल महता, हरभगवान चाणना, कैलाश बुंदेला, मनोहर लाल नांगरू, बृजमोहन पाहुजा, सुभाष चिलाना, जगदीश रहेजा, इन्द्र झंडई, अनिल मलिक, संजय गाबा, जोगेंद्र चाणना, कमलकृष्ण नागपाल सहित शिव सेवा समिति के अनेक सदस्यों ने भाग लिया। महिला मंडल की प्रधान दर्शना चाणना ने बताया कि कथा में निकाय मंत्री सावित्री जिंदल, समाजसेवी जगदीश जिंदल, सीनियर डिप्टी मेयर दयानंद सैनी, शीला चुघ, ललिता चुघ, गुंजन गाबा, पूर्व पार्षद मदनलाल बुंदेला ने अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सभी अतिथियों को आचार्य सुभाष कृष्ण शास्त्री ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
कुंजलाला गार्डन में भागवत कथा सुनाते आचार्य सुभाष शास्त्री।