- Hindi News
- कोचों पर नजर रखने के लिए डीएसओ काे मिलेगी लग्जरी गाड़ी
कोचों पर नजर रखने के लिए डीएसओ काे मिलेगी लग्जरी गाड़ी
कोचोंपर नजर रखने के लिए अब प्रदेश के सभी डीएसओ को लग्जरी गाडिय़ां दी जाएंगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्यों कि अधिकतर कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने आते नहीं हैं। वहीं जो आते हैं वे केवल प्रशिक्षण देने के बजाय पूरा दिन कुर्सी पर बैठकर गुजार देते हैं।
डीएसओ को समय-समय पर उनके अधीन आने वाले प्रशिक्षण केंद्रों का दौरा करना होता है। दौरे के दौरान देखना होता है कि कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहा है कि नहीं। खेल का सामान भी चेक करना होता है। इस दौरान अपना वाहन होने की वजह से डीएसओ केवल एक या दो केंद्रों पर जाकर जांच कर पाता था। ऐसे में हर माह चंडीगढ़ मुख्यालय को भेजी जाने वाली रिर्पोट भी समय पर नहीं पहुंच पाती थी। इस समस्या से निवारण के लिए डीएसओ को लग्जरी गाड़ी मुहैया करवाने का विचार किया गया है। हर जिले में स्पैट सेंटरों, नर्सरियों, विंग, कोचिंग सेंटरों, राजीव गांधी खेल स्टेडियम और मिनी स्टेडियम होती हैं। इनमें खिलाड़ियों को तरासने का काम कोच करता है। डीएसओ हर प्रशिक्षण केंद्र पर समय पर नहीं पहुंच पाते थे और उनको फोन आदि पर जानकारी लेकर रिर्पोट तैयार करनी पड़ती थी। इसके अलावा कई बार समय पर भी रिर्पोट चंडीगढ़ मुख्यालय नहीं पहुंच पाती थी। कई जगह तो कोच मैदान में आते ही नहीं और झूठी हाजरी रजिस्टरों में भर देते थे। लेकिन अब उन्हें हमेशा डर रहेगा। वही जो कोच मैदान में प्रशिक्षण देते नजर नहीं आएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।