पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वसीम अकरम को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना

वसीम अकरम को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | एचएयूमें पुरुष वर्ग की अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल पांच महाविद्यालयों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का पहला मैच कृषि महाविद्यालय कौल तथा मौलिक विज्ञान महाविद्यालय के मध्य खेला गया। इस मैच को कृषि महाविद्यालय, कौल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत लिया। प्रदर्शन के आधार पर कौल की टीम के खिलाड़ी वसीम अकरम को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। इसी प्रकार दूसरा मैच कृषि महाविद्यालय, हिसार कृषि महाविद्यालय, कौल के बीच हुआ। इस मैच को कृषि महाविद्यालय, हिसार की टीम ने 84 रनों से जीता। मैच में संजय के बेहतरीन 86 रन के कारण उसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया। इस अवसर पर खेल प्रभारी डाॅ. किशोर कुमार, आयोजक डाॅ. बलजीत गिरधर, डाॅ. सुशील लेगा, डाॅ. केके वर्मा, डाॅ. एनपी गिरी, डाॅ. उमेंद्र, डाॅ. एसएस जसवाल, दलजीत सिंह, भोलाराम छाबड़ा अनेक खेल प्रेमी उपस्थित थे।

एचएयू में खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि अन्य।