- Hindi News
- कोचिंग संचालक की कार का शीशा तोड़कर भाग गए
कोचिंग संचालक की कार का शीशा तोड़कर भाग गए
जवाहर नगर में वारदात
शहरके जवाहर नगर क्षेत्र में बीती रात आपराधिक तत्वों ने एक कोचिंग संचालक की कार के शीशे तोड़ दिए। इस संबंध में पीएलए चौकी में शिकायत दी गई है। वारदात रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की है।
पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने जवाहर नगर निवासी विवेक मनोचा की कार के शीशे तोड़ दिए। विवेक ने बताया कि मंगलवार रात उसने अपनी कार को घर के समाने खड़ा किया था। जब वह सुबह उठा तो उसकी कार का आगे का शीशा टूटा हुआ था। विवेक ने बताया कि शीशा जहां से टूटा हुआ है वहां पर खून के धब्बे हैं। विवेक को आशंका है कि किसी ने मुक्का मारकर शीशे को तोड़ा है।
जवाहर नगर में कोचिंग सचालक की कार का टूटा शीशा।