- Hindi News
- भिवानी सीआईए टीम पर हमला करने वाले जेल भेजे
भिवानी सीआईए टीम पर हमला करने वाले जेल भेजे
भिवानी से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था
मंगालीमें दादरी की सीआईए टीम पर मई, 2014 में फायरिंग करने के आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
सदर थाना पुलिस मंगलवार को आरोपियों को भिवानी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने के मामले में मंगाली निवासी सुरजीत और राधेश्याम को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। आरोपियों से रिमांड अवधि में पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपी सुरजीत से दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपी किसी मामले में भिवानी जेल में बंद थे।
गौरतलब है कि 8 मई, 2014 को दादरी सीआईए की टीम सुरजीत को गिरफ्तार करने के लिए मंगाली आई थी। इस पर सुरजीत और राधेश्याम सहित अन्य आरोपियों ने सीआईए टीम पर फायरिंग कर दी थी। सुरजीत पास के ही किसी गांव में मर्डर केस में फरार चल रहा था। इसी मामले में सीआईए ने छापा मारा था।