पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंप मालिक बोले, सुरक्षा नहीं मिली तो एटीएम की तरह दिन में ही खुलेंगे पंप

पंप मालिक बोले, सुरक्षा नहीं मिली तो एटीएम की तरह दिन में ही खुलेंगे पंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेट्रोलपंप मालिक सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। इसकी वजह यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 60 फीसद पंप हैं। पुलिस चौकी और थाने के निकट बीते दिन महीने में घटी बड़ी वारदातों ने उनकी चिंता को और बढ़ा दिया है। तेल कारोबारी कहते हैं कि सुरक्षा नहीं मिली तो व्यापारी मजबूरन या तो पंप बंद कर देंगे या फिर एटीएम की तर्ज पर दिन में ही पंप खोलेंगे।

इनमें पुलिस के लिए गुस्सा भी है। नाराज व्यवसायी कहते हैं कि पुलिस प्रशासन के वाहनों में तेल भरना बंद कर दिया जाए तभी इनकी आंखें खुलेंगी। जबकि जनता को हड़ताल के कारण हुई परेशानी पर पंप मालिकों ने खेद जताया। पंप मालिक बताते हैं कि करीब 154 पेट्रोल पंप जिले में हैं। इनमें से 60 फीसद यानि करीब 84 पेट्रोल पंप ग्रामीण इलाकों में हैं। शेष 70 पेट्रोल पंप शहर या शहरी क्षेत्र में संचालित हैं। जिनमें बरवाला और हांसी को व्यापारी शहरी क्षेत्र मानते हैं और इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में शामिल नहीं करते। ग्रामीण इलाकों में रात के वक्त पंप के आसपास का क्षेत्र अक्सर सूनसान हो जाता है। पुलिस चौकी और थाने होने के बावजूद कई घटनाओं का जिक्र करते हुए तेल व्यवसायी कहते हैं कि घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से भाग जाते हैं। पुलिस गश्त करे, सुरक्षा बढ़ाई जाए तभी अपराध पर अंकुश लगेगा। जिला प्रधान आनंद गोयल कहते हैं व्यापारी इस कदर भयभीत हैं कि बच्चों पर विशेष निगरानी रखनी पड़ रही है। पीएलए कॉलोनी के पंप संचालक मनोज गर्ग ने कहा कि पेट्रोल पंप मालिक एक मेडिकल स्टोर की तरह होते हैं। दिनरात पब्लिक की सेवा करते हैं। हमें इतना दुख हुआ कि जनता परेशान हुई, लेकिन हमारे पास हड़ताल के सिवाय कोई विकल्प नहीं था। इसलिए पुलिस और प्रशासन को अपराधियों पर अंकुश लगाना चाहिए।

पांच हजार में महज दो हजार चले ऑटो

पेट्रोलपंपसंचालकों की हड़ताल का सबसे ज्यादा ऑटो चालक प्रभावित हुए। हरियाणा ऑटो रिक्शा यूनियन के जिला प्रधान मान सिंह दुग्गल ने कहा कि हड़ाताल के कारण बुधवार को करीब तीन हजार ऑटो के पहिए थमे रहे। जबकि करीब दो हजार में से सुचारू रूप से आधे ही ऑटो सड़कों पर दौड़े। ऑटो की कमी के चलते दिनभर यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि चालक रोजाना कमाते हैं और वाहनों में प्रतिदिन ही तेल भरवाते हैं। यही कारण रहा कि पेट्रोल पंपों की हड़ताल के कारण इन ऑ