पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिंदल फैक्टरी के कर्मचारी की रेलवे स्टेशन पर जेब कटी

जिंदल फैक्टरी के कर्मचारी की रेलवे स्टेशन पर जेब कटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसाररेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले मुसाफिर सावधान हो जाएं। आपका ध्यान कहीं और गया तो समझिए जेब पर हाथ साफ। दरअसल, शहर के मॉडल स्टेशन और ट्रेनों में जेबकतरों का गिरोह सक्रिय है। यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की नजर से शायद आप बच जाएं लेकिन जेबकतरों की पैनी नजर से आप नहीं बच सकेंगे। जिंदल फैक्टरी का कर्मचारी और जिंदल चौक पर रहने वाला महेंद्र मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे को रेवाड़ी जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। टिकट लेने के बाद वह प्लेटफार्म नंबर 6 पर गया। पता चला कि रेवाड़ी जाने वाली ट्रेन अभी प्लेटफार्म पर भी नहीं पहुंची। यहां से रेवाड़ी के लिए करीब साढ़े 12 बजे ट्रेन रवाना होगी। इसके कारण वह फर्श पर लेट गया और उसकी आंख लग गई। महेंद्र ने बताया कि करीब पंद्रह मिनट बाद जब उसकी आंख खुली तो जेब हल्की लगी। जेब देखने के बाद तो वह हैरान रह गया उसकी जेब में रखे पांच हजार रुपये गायब मिले। उसने आसपास खड़े मुसाफिरों से पूछताछ भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रेलवे पुलिस इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि जेबकतरों पर शिकंजा कसा जाएगा। रेलवे पुलिस कर्मचारी भी प्लेटफार्मों पर गश्त करते रहते हैं।