- Hindi News
- केएलआर्य डीएवी स्कूल में एल्फाबेट पार्टी
केएलआर्य डीएवी स्कूल में एल्फाबेट पार्टी
हिसार | केएलआर्यडीएवी पब्लिक स्कूल में खेल-खेल में सीखो पंक्ति को सार्थकता प्रदान करते हुए एक रोचक गतिविधि का आयोजन किया गया। केजी विभाग में आयोजित इस गतिविधि को एल्फाबेट पार्टी का नाम दिया गया। इसके तहत नन्हें मुन्नों को विभिन्न एल्फाबेट से संबोधित किया गया। सभी बच्चों के गले में भिन्न-भिन्न फ्लैश कार्ड सुशोभित हो रहे थे। वहीं दूसरी ओर उत्साह मस्ती का भी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या रश्मि मैंगी ने बताया कि बच्चों को कक्षा में ब्लैक बोर्ड पर समझाने, सिखाने के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान द्वारा शिक्षा प्रदान की जाए तो शिक्षा सरल हो जाती है।