पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान पर गोली चलाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

किसान पर गोली चलाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार|खेत मेंबनी झोपड़ी में सो रहे किसान पर गोली चलाने के मामले में एक आरोपित के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला सदर थाने में केस दर्ज हुआ है। एएसआई विरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव मिर्जापुर निवासी धर्मपाल ने जींद के इगराह निवासी भूपेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। धर्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 19 अगस्त को दिन में अपने खेतों में बनी झोपड़ी में सोया हुआ था। इसी बीच भूपेंद्र हथियार के साथ आया और उसने ताबड़तोड़ गोली चला दी। इससे धर्मपाल के पेट में एक गोली लग गई थी। बाद में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। धर्मपाल ने इस संबंध में सदर थाने में मामला दर्ज कराया है।