वकील के चैंबर से लैपटॉप चोरी
हिसार |चाेरोंके हाथ अब वकीलों के चैंबरों तक भी पहुंचने लगे हैं। सोमवार को दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में वकील के चैंबर से चोरों ने एक लैपटॉप चोरी कर लिया। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि चोरों ने अर्बन एस्टेट निवासी वकील रोहित का लैपटॉप चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।