पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैबीपुर में दो बच्चों के पिता ने फांसी लगा दी जान

गैबीपुर में दो बच्चों के पिता ने फांसी लगा दी जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला | हिसार-चंडीगढ़नेशनल हाईवे पर स्थित गांव गैबीपुर में दो बच्चों के पिता 40 वर्षीय आशिकी ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को मृतक के भाई अशोक ने बताया कि उसका भाई आशिकी मजदूरी करता था। करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी प|ी की मौत हो गई थी। अशोक के अनुसार उसका भाई मानसिक रूप से परेशान था। शनिवार को परिवार के सदस्य घर से बाहर थे, जब वे आए तो उन्होंने देखा कि उसने छत पर लगे लोहे के गार्डर की कुंडी पर रस्सी से फंदा लगा रखा है। जिसके बाद उसने मामले से पुलिस को अवगत करवा दिया। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया है कि मृतक आशिकी फांसी लगाए जाने से पहले सुबह से ही शराब पी रहा था। जांच अधिकारी रोहताश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।