कार पेड़ से टकराई, चाचा-भतीजा घायल
अग्रोहा | राष्ट्रीयमार्ग पर बड़ोपल गांव के समीप कार पेड़ से टकराने से चाचा-भतीजा घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में दाखिल कराया गया। जहां पर भतीजे की हालत गंभीर बनी हुई है। माजरा रोड फतेहाबाद निवासी भंवर लाल ने बताया कि वह और उसका भतीजा जोगेंद्र रविवार सुबह कार में घर से हिसार जा रहे थे तो रास्ते में बार के आगे अचानक नील गाय गई और कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पेड़ से जा टकराई। राहगीरों ने उन्हें कार से निकालकर मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में में दाखिल कराया। जहां पर जोगेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।