पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्रोध पर काबू रखना चाहिए : प्रजापति

क्रोध पर काबू रखना चाहिए : प्रजापति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | श्रीसनातन धर्म हनुमान मंदिर नागोरी गेट में चल रही जीवन उपयोगी प्रवचन शृंखला के पांचवें दिन रविवार को भारत के प्रखर सामाजिक आध्यात्मिक चिंतक, विचारक एवं उत्कृष्ट साधक भीकम चंद प्रजापति ने क्रोध के बारे में बताया। जीव को क्रोध नहीं करना चाहिए। मनुष्य जो चाहता है वह उसे नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि अपने जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने क्रोध, अहंकार पर काबू रखना चाहिए। किसी के द्वारा कही गई बातों पर गुस्सा करे, अपने मन को अपने काबू में रखकर जीवन का आनंद उठाएं। ऐसे करने से आप भी खुश रहेंगे और आपसे मिलने वाले लोग भी खुश रहेंगे।