- Hindi News
- आदमपुर में विष्णु मंदिर से 151 ध्वजों की यात्रा निकाली
आदमपुर में विष्णु मंदिर से 151 ध्वजों की यात्रा निकाली
बोगामंडी में श्री पंचमुखी बालाजी सुंदरकांड प्रचारिणी सभा चौधरीवास धाम के तत्वावधान में सामूहिक सुंदरकांड पाठ एवं जागरण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम से पूर्व चौधरीवास धाम के महंत पवन भाई जोशी के सान्निध्य में विष्णु मंदिर से 151 ध्वजों की यात्रा निकाली गई जो जाएगी जो कस्बे का भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जागरण में संजय भाई जोशी मोनू जोशी ने सुंदरकांड पाठ का वाचन किया। इसके बाद आयोजित जागरण में बठिंडा से लक्की शर्मा, जींद से पूजा वर्मा, फतेहाबाद से सुशील शीला हिसार से कुलदीप सागर सहित अनेक कलाकार ने भजनों की अमृतवर्षा की। इस मौके पर पवन बेरवाला, सतेंद्र ग्रोवर, विनोद गुप्ता, मनेंद्र कुमार, साधुराम, मुरलीधर बांगा, हुक्मसिंह हिसार, भगवानदास बांगा, जगदीश पटवारी, राजेंद्र भारती, प्रवीण अग्रवाल, दीपक कुमार, बलदेव मित्तल, राहुल, योगेश, हिमांशु, अजीत, शुभम, पुष्पा, द्रोपदी, कृष्णा, शकुंतला सुमन आदि मौजूद थे।
आदमपुर में ध्वज यात्रा के दौरान झूमतीं महिलाएं।