पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्वांचल जन कल्याण समिति संगठन की बैठक

पूर्वांचल जन कल्याण समिति संगठन की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | पूर्वांचलजन कल्याण संगठन समिति के सदस्यों की बैठक रविवार को देवां देवी ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में सूर्य षष्ठी व्रत (छठ पूजा) के आयोजन के बारे में विचार-विमर्श किया गया। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि छठ पूजा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राम कीर्तन यादव को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पूर्वांचलीय प्रतिभा संपन्न छात्रों को पुरस्कृत करने एवं धर्मशाला के निर्माण आदि मुद्दों पर भी विचार किया गया। बैठक में राजेश पांडेय, विनोद साहनी, मुरलीधर पांडेय, शिव पूजन मिश्र, शंभू सिंह, मिक्की प्रसाद, रविंद्र सिंह, श्यामा प्रसाद, अर्चना पांडेय आदि ने अपने-अपने विचार रखे।