पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारियों को मिले 10 लाख रुपए मुफ्त जोखिम बीमा

व्यापारियों को मिले 10 लाख रुपए मुफ्त जोखिम बीमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार|अखिल भारतीयव्यापार संघ ने लाइसेंस फीस अदा करने वाले व्यापारियों के लिए सरकार से 10 लाख रुपये जोखिम बीमा देने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि सुरक्षा देना सरकार का जिम्मा है, इसलिए व्यापारियों को यदि जोखिम बीमा मिलने लगेगा तो व्यापारी वर्ग खुश रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम दिए ज्ञापन में केंद्र सरकार से मांग की है। साथ ही व्यापारियों ने यह फैसला किया है कि वह मंडियों और कस्बों का निरीक्षण करेंगे। जिससे व्यापारियों की असल स्थिति सामने सके। इस मौके पर सज्जन गर्ग, बलजीत सिंह, सुंदर सिंह आदि मौजूद रहे।